News Addaa WhatsApp Group

कसया: ताइक्वांडो आत्म रक्षार्थ एक बेहतरीन खेल विधा -विनय राय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2021  |  9:46 AM

1,100 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ताइक्वांडो आत्म रक्षार्थ एक बेहतरीन खेल विधा -विनय राय

कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) । नगर स्थित सेंट जेवियर स्कूल, नेशनल हाइवे 28 के परिसर में ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर द्वारा कराए जा रहे प्रशिक्षण कैंप में पहुंचे कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय कुमार राय ने खिलाड़ियों को लार्ड बुद्धा का चित्र देकर सम्मानित किया और सहयोग का वादा किया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि ताईक्वांडो आत्म रक्षार्थ एक बेहतरीन खेल विधा है। जो विशुद्ध रूप से भारतीय मनीषियों की देन है। इस खेल के प्रोत्साहन के लिए हमें आगे आना होगा। आगे श्री राय ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकारी व गैर सरकारी स्तर से इस खेल में रुचि रखने वाले बच्चों का सहयोग कराया जाएगा और ताईक्वांडो को कुशीनगर महोत्सव से जोड़ा जाएगा। जिससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को तराशने में मदद मिलेगी। कोच दीपक गुप्ता ने सभी का आभार और स्वागत किया।

इस दौरान सेंट जेवियर स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मेघा गुप्ता, महताब आलम, विनय श्रीवास्तव, अमरेंद्र सिंह, संजया शुक्ला, कुश कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, अभय सिंह अंकुर, संजय पण्डेय, रंजू सिंह, राजकुमार पटेल, प्रशिक्षु आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking