News Addaa WhatsApp Group

कसया: उपजिलाधिकारी ने नगरपालिका कार्यालय का किया औचक निरिक्षण जाना विकास कार्यों का हाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 22, 2021  |  6:30 PM

720 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: उपजिलाधिकारी ने नगरपालिका कार्यालय का किया औचक निरिक्षण जाना विकास कार्यों का हाल

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर पालिका परिषद कुशीनगर कार्यालय का उपजिलाधिकारी कसया वरुण पाण्डेय ने सोमवार को औचक निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका सहित पालिका द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों को जाना l निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने कार्यालय के उपस्थिति पंजिका का जांच किया जिमसें सब कुछ ठीक रहा।उसके बाद नगर पालिका परिषद के अंतर्गत हो रहे पालिका क्षेत्र के वार्डो मे विकास कार्यो की जानकारी ली तथा पालिका क्षेत्र में साफ -सफाई,लाइट व्यवस्था आदि चीजो को सुव्यवस्थित करने का दिशा निर्देश दिया।निरिक्षण के उपरांत नगर में में लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने आज मंगलवार से अभियान चलाकर सड़क के पटरियों पर लग रहे ठेला,खोमचा व सकड़ की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने की बात कही।इसी बीच श्री पाण्डेय ने कहा कि व्यापार मंडल की बैठक बुलाकर नगर के मेन चौराहो व सड़को के किनारे स्थित मकानों और दुकानों को एक रंग में रंगवाया जाएगा ताकि नगर की खूबसूरती चकाचौध हो जाए।इस मौके पर पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम ,सफाई प्रभारी परवेज आलम,प्रकाश पथ प्रभारी संजय कुमार भारती, श्रवण कुमार तिवारी, आशीष जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, संजय चौधरी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking