News Addaa WhatsApp Group

कसया: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने को लेकर संगठन संकल्पित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2021  |  9:09 PM

380 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने को लेकर संगठन संकल्पित
कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) कुशीनगर एक बैठक कसया के एक निजी होटल के सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की अयोध्या में हो रही बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर सहमति व्यक्त की गई।
बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष् अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का आईना होता है। लोक के हक में वह आवाज उठता है तो जनता ने पत्रकार को चौथा स्तम्भ कहा है लेकिन निरन्तर देश व समाज की सेवा करने वाले इस समाज को सरकार ने कभी चौथा स्तम्भ नहीं माना। पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी है। जिसपर रोक न लग पाना चिंतनीय है। श्री सिंह ने आगे कहा कि पूरे देश में संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो। संगठन इसकी मांग को लेकर मुहिम चला रही है और इसी को लेकर अयोध्या में प्रदेश स्तर का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसी क्रम में संगठन के तहसील संरक्षक ओमप्रकाश जयसवाल ने कहा कि संगठन लोगो को संगठित करने का एक मजबूत कड़ी होता है l संगठित संगठन के माध्यम से हम सरकार से अपनी मांगो को मनवा सकते है और अपने समाज के हितो के लिये कोई प्रस्ताव लाने या न्याय दिलाने का कार्य कर सकते है l प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदित्य कुमार शाही, जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार राव, टुनटुन मिश्रा, जिला सचिव मंतोष जायसवाल, संरक्षक ओमप्रकाश जायसवाल, वरिष्ठ तहसील संरक्षक हसमुद्दीन अंसारी, तहसील अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, एहतेशाम जाफर उर्फ मिंटू लारी आदि ने अपने संबोधन में सांगठनिक मजबूती पर बल दिया। अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदित्य कुमार शाही व संचालन जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने किया। इस दौरान वीरेंद्र यादव,अब्दुल मजीद, मोहन वर्मा, कसया तहसील महामन्त्री अशोक दत्त पण्डेय, उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनीष कुमार यादव, सचिव पप्पू राजभर, सचिव  संदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामबदन प्रसाद, संयुक्त मंत्री विवेकानंद सिंह, सूचना मंत्री – रजनीश शुक्ला, संगठन मंत्री धीरज श्रीवास्तव, रवि कुमार त्रिपाठी, अलीमुद्दीन अंसारी, संतोष श्रीवास्तव, बृजेश पासवान, जेपी सैनी, अभिमन्यु आर्या, आनंद सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking