News Addaa WhatsApp Group

कसया: चौकीदारों को साफा देकर किया गया सम्मानित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 25, 2022  |  8:28 PM

582 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चौकीदारों को साफा देकर किया गया सम्मानित

कसया/कुशीनगर। सुरक्षा व्यवस्था एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए सोमवार को कसया पर थानाक्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यरत चौकीदारों को एसडीएम कसया गोपाल शर्मा व सीओ कसया पीयूषकान्त राय,थानाध्यक्ष कसया आशुतोष तिवारी ने साफा बांधकर सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा कि गांव की सुरक्षा और हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना थाने तक पहुंचाने में चौकीदार की महती भूमिका होती है,यह पद बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने सभी चौकीदारों से अपील की कि समय से थाने में सूचना प्रदान कर गांव में शांति व्यवस्था कायम करने में मदद करें।सीओ ने कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस विभाग की रीढ़ हैं,विभाग के लिए सही जानकारी उपलब्ध कराने में इनकी महती भूमिका है,इस लिहाज से आप लोग अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने चौकीदारों से कहा कि आपके कार्यक्षेत्र के आसपास होने अथवा घटित होने वाली वारदातों व गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखें।थानाध्यक्ष कसया आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि चौकीदार समाज का सजग प्रहरी है,जो सूचना का प्रथम स्रोत भी है,गांव में छोटे छोटे विवादों और मनबढ़ों के बारे में चौकीदारों से जानकारी कर के त्वरित कार्रवाई कर अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि चौकीदारों को थाने में सम्मान मिलेगा। उन्हें अच्छे काम के लिए समय समय पर प्रोत्साहन के अलावा इनाम भी दिया जाएगा,उन्होंने चौकीदारों से उनकी समस्याएं पूछी और उनका उत्साहवर्धन किया।

अधिकारियों के हाथों सम्मानित होने पर चौकीदार भी खुश नजर आए।इस का आयोजन कसया कस्बा चौकी के तरफ से किया गया था।इस दौरान कस्बा चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह,एसआई शैलेश यादव,कांस्टेबल जॉनसन गोंड,कांस्टेबल सुरेश कुशवाहा,कांस्टेबल राहुल यादव,चौकीदार इसहाक राम,चौकीदार अवध सिंह,चौकीदार गया प्रसाद,चौकीदार नत्थू,चौकीदार रामायन यादव मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking