कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । फ्यूचर इंडिया डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में कल बुधवार को होटल रेडिऐंस पैराडाइज पडरौना रोड कसया कुशीनगर में एक भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर एक बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉक्टर सत्या पांडेय करेंगी।जबकि मुख्य अतिथि के रूप में धराधाम प्रमुख डॉक्टर सौरभ पांडेय मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध कवि और शायर मिन्नत गोरखपुरी करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक नुरुलऐन वारसी ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में पं भूषण त्यागी (वाराणसी),अर्शी बस्तवी, सुम्बुल हाशमी (गोरखपुर), आर के भट्ट बावरा, जलाल सिद्दीकी (फैजाबाद), अब्दुल वकार, मिर्जा गालिब कुशीनगरी, भावना द्विवेदीवेदी, सबरी निजाम, मिन्नत गोरखपुरी (गोरखपुर) आदि अपनी प्रस्तुति देंगे।
साथ ही साथ नुरुलऐन वारसी ने बताया कि इस अवसर पर जिले के पूर्व सैनिकों व समाजसेवियों भी सम्मान किया जाएगा।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…