कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय नगर क्षेत्र कसया मे चोरी व चैन स्नैचिंग की घटनाये थमने का नाम नहीं लें रहा है, जिससे पुरे नगर क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल ब्याप्त है l चोरी की घटनाओ को रोक पाने मे स्थानीय थाने की पुलिस की भूमिका बिल्कुल निष्क्रिय साबित हो रहा है l आज शनिवार को तड़के सुबह एक महिला अपने घर के पास ही सड़क पर टहलने निकली थी कि दो पल्सर सवार चोरो ने महिला के गले मे पहनी सोने की चैन झटक कर भाग गये l
मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.13 श्रीराम जानकी नगर निवासिनी शुशीला देवी पत्नी बैजनाथ प्रसाद गुप्ता श्रीराम जानकी मन्दिर मठ वाली गली मे टहल रही थी कि तभी काला पल्सर बाइक पर सवार दो चोर आये और महिला का गला दबाकर कर महिला को जमीन पर गिरा दिये और चैन झटक कर भाग गये l महिला चीखती पुकारती रही पर सुबह के समय जबतक कोई समझता तबतक चोर फरार होगये l महिला के बताने के अनुसार चोर तमकुही वाले मार्ग की तरफ भागे l महिला ने कसया थाने मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है l
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…