कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड श्री राम जानकी नगर निवासी संतोष गुप्त के पुत्र व पुत्री विनायका देव एवं शौर्य देव ने ताइक्वांडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे रैंक के साथ जीत हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता मे चयनितहुए हैं जिन्हे माता पिता और शुभकामनायें चिंतको ने उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनायें दी हैं l विदित हो कि विनायका और शौर्य देव ने 12 से 14 नवंबर तक चले बुद्ध पीजी कॉलेज मे राज्य स्तरीय इंडियन ताइक्वांडो फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग में गोल्ड मेडल एवं ब्रांच मेडल प्राप्त किये हैं l बुद्ध पीजी कालेज मे आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के 18 जिलों के कुल 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया था इसके पूर्व विनायका ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीत कर अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया थाl बधाई संदेश देने वालों में प्रशिक्षक दीपक मद्धेशिया, संजना श्रीवास्तव बिंदु गुप्ता आदि लोगों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की l
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…