News Addaa WhatsApp Group

कसया: राम की भक्ति व प्राप्ति हेतु शिव की आराधना जरूरी -बालक दास पतालपुरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 7, 2022  |  5:48 PM

523 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: राम की भक्ति व प्राप्ति हेतु शिव की आराधना जरूरी -बालक दास पतालपुरी

कसया/कुशीनगर । भारद्वाज  जी ने याज्ञवल्क्य जी से राम जी के बारे में पूछा लेकिन याज्ञवल्क्य जी ने राम जी के बारे में न बताकर शिव चरित्र का वर्णन किया क्योंकि बिना शिव जी के कृपा के राम जी को नही पाया जा सकता। अतः राम जी की भक्ति प्राप्ति हेतु शिव जी की आराधना जरूरी है। उक्त बातें भारद्वाज जी और याज्ञवल्क्य जी के प्रसंग की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास संघ एवं पतालपुरी पीठाधीश्वर बालक दास महाराज ने नगर पालिका परिषद कुशीनगर, कसया स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में श्रीराम कथा के दूसरे दिन सोमवार को व्यास पीठ से कही। इसी क्रम में सती मोह प्रसंग का वर्णन करते हुए बालक दास महाराज ने कहा कि दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे पर विश्वास अति आवश्यक है। यदि सती जी ने शिव जी की बात मानी होती तो उन्हें शिव जी से दूर न होना पड़ता। पत्नी के लिए उसका पति सर्वोपरि होता है।कथा का प्रारम्भ यजमान अरुण पाण्डेय व अंकिता पांडेय की जोड़ी द्वारा आचार्य रामजी पाण्डेय के निर्देशन में व्यास पीठ की पूजा से हुआ।यज्ञ मंडप की परिक्रमा में प्रातः काल से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

इस दौरान महंत त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देव नारायण शरण, बाल मुकुंद शरण दास, विष्णु शरण दास, डॉ0 हरिओम मिश्र, इन्द्र मिश्र, सुरेश गुप्त, मणि प्रकाश यादव, राहुल यादव, राकेश कुशवाहा, निशांत सिंह, सचिदानंद, सभासद महेश जायसवाल, राधे यादव, अमरचंद हिंदुस्तानी, सुरेश मद्देशिया, अनिल सिंह, अभिमन्यु यादव, शिवानी, शशि त्रिपाठी, अनमोल तिवारी, सुभाष दुबे, विक्की जायसवाल, संध्या, पुनीता देवी, गायत्री देवी, गुड्डी मद्देशिया, इन्द्र मिश्र सहित अधिकाधिक की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking