कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अन्तर्गत वार्ड 11 विवेकानंद नगर स्थित केश्वर इंटर कालेज परिसर से मतदाता जागरूकता को लेकर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए रैली निकाली गई और लोगों से शतप्रतिशत मतदान की अपील की गई।
आयोजित मतदाता रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रधानाचार्य पुरन्दर प्रताप यादव रवाना किया। श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में लोक की आत्मा बसती है। लोकतंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है। मतदाता जागरूकता रैली में बच्चों ने पहले मतदान फिर जलपान, मम्मी पापा वोट दो, चाचा चाची वोट दो, आधी रोटी खाएंगे मतदान करने जाएंगे आदि नारे लगाते हुए देवरिया मार्ग होते हुए बनवारी टोला चौराहा, बनवारी टोला, माफी टोला का भ्रमण किया।
इस दौरान देवेंन्द्र प्रताप यादव, मार्कण्डेय नाथ तिवारी, राम कृष्ण सिंह, शेषनाथ यादव, हरेंद्र यादव, कन्हैया वर्मा, जयसिंह यादव, राकेश यादव आदि सहित शिक्षक व बच्चे शामिल रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…