News Addaa WhatsApp Group

Kasia Civil Court Bar Association Election/कसया सिविल कोर्ट बार संघ: कसया सिविल कोर्ट बार संघ के ओमप्रकाश पाण्डेय बने अध्यक्ष व संजय सिंह मंत्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 20, 2021  |  6:29 PM

891 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia Civil Court Bar Association Election/कसया सिविल कोर्ट बार संघ: कसया सिविल कोर्ट बार संघ के ओमप्रकाश पाण्डेय बने अध्यक्ष व संजय सिंह मंत्री
  • कुल 344 मत में पड़े 324 मत, अध्यक्ष व मंत्री के अलावा सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के हुए चुनाव में 170 मत पाकर ओमप्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष चुने गए जबकि 283 मत पाकर संजय कुमार सिंह मंत्री चुने गए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

सोमवार की सुबह 10 बजे से बार संघ के हुए चुनाव में चुनाव अधिकारियों ने पदों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद के चार दावेदारों में ओमप्रकाश पाण्डेय 170 मत, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव 121 मत, बलिराम सिंह 29 मत, राजेन्द्र चौबे 2 मत और एक मत अवैध रहा। कुल 344 मत में 324 मत पड़े। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए संजय कुमार सिंह 283 मत पाकर दीनदयाल 39 मत को हराया।

शेष पद निर्विरोध रहे जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष वगीश्वरनाथ तिवारी, उपाध्यक्ष अमित मणि त्रिपाठी, पुनीत श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल चौबे, कोषाध्यक्ष महताब आलम, संगठन मंत्री प्रशासन राज नारायण राव, सूचना मंत्री विनय मणि त्रिपाठी, पुस्तकालय मंत्री दीप नारायण मणि त्रिपाठी, सदस्य वरिष्ठ कार्यकरणी राम आधार मिश्रा, सच्चिदानंद उपाध्याय, दिनेश ओझा, हीरालाल सिंह, केशव कुमार मद्धेशिया, विवेक कुमार सिंह, अजित कुमार रावत आदि रहे। विजयी अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय व पदाधिकारी व सदस्यों को निवर्तमान अध्यक्ष् ओंकार नाथ पाण्डेय, मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी, पंचानन्द मिश्रा, गिरीश चन्द्र राय, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, भुनेश्वरी पा पाण्डेय, उपेंद्र पति त्रिपाठी, सोहराब अली, अजय राय, उमेश चन्द्र दत्त राय, रविन्द्र मणि, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बद्री नारायण दुबे, ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुमार राय आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी

नवागत अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता हित, सम्मान व अधिकार के लिए मैं पूरी ईमानदारी से अपने पद का निर्वहन करूंगा।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking