News Addaa WhatsApp Group

Kasia News/कसया: विद्यालय का ताला तोड़ सामान ले उड़े चोर! चार दिनों में पांच स्कूलों में चोरी की घटना घटित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 19, 2022  |  5:30 PM

665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: विद्यालय का ताला तोड़ सामान ले उड़े चोर! चार दिनों में पांच स्कूलों में चोरी की घटना घटित

सपहा/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय पटेलनगर पिपरा में बीती रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ कर सामान चुरा ले गए।चार दिनों के अंदर थाना क्षेत्र के हल्का नं0 1 में चोरी की पांचवी घटना है।

जानकारी के अनुसार कसया थाने को दिए तहरीर में पटेलनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया है कि गुरुवार की रात में चोरों ने विद्यालय के एक कमरा एवं प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़ कर दो सिलिंग फैन,सिलेंडर,टीएलएम एवं खेलकूद सामग्री,ब्लू टूथ,एमडीएम बनाने वाला भगौना,थाली,गिलास एवं घंटी सहित विद्यालय में रखा पंजिका चुरा ले गए। इसकी जानकारी सुबह गांव के लोगों ने फोन से दी,प्रधानाध्यापक की सूचना पर 112 नं0 की पुलिस ने घटनास्थल का मुवाइना किया।थाना क्षेत्र के हल्का नं0 एक में विद्यालयों में चोरी करने वालों का एक गिरोह सक्रिय है,चार दिनों में ही पांच स्कूलों में चोरी की घटना हो चुकी है। बीते 15 अगस्त की रात में भी मैनपुर के प्राथमिक विद्यालय दीनापट्टी एवं भूदेवपुर प्रा0वि0 में ताला तोड़ कर चोरी की गई थी।17 अगस्त की रात में प्राथमिक विद्यालय सुखारी टोला एवं मैनपुर के प्राथमिक विद्यालय रजवावर में भी ताला तोड़ कर चोरी की गई।लगातार हो रही विद्यालयों में चोरी से परिषदीय स्कूलों के शिक्षक दहशत में हैं,शिक्षकों ने चोरी का शीघ्र पर्दाफाश किये जाने की मांग की है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking