कसया/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 634/22 धारा 457/380 भादवि व 638/22 धारा 379/506 भादवि से सम्बंधित 03 वांछित अभियुक्त निहाल अहमद पुत्र जाकिर हुसैन निवासी नरसर, राजन पटेल पुत्र रामभुआल पटेल निवासी नादह, पंकज पटेल पुत्र चन्द्रभान पटेल निवासी नादह के पास से चोरी की एक मोबाइल रेडमी नोट व 4000/ रु0, 03 जोडी सफेद धातु की पायल, 03 जोडी बिछिया सफेद धातु व एक अदद माला सफेद धातु बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामद व गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी, व0उ0नि0 हरेराम सिह, उ0नि0 शिवकुमार, उ0नि0 विवेक पांडेय, उ0नि0 संजय कुमार, का0 अरविन्द, का0 सुनील शामिल रहे।।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…