News Addaa WhatsApp Group

कसया: 16 वर्षीय युवक का फंदे से लटका मिला शव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 15, 2025  |  7:19 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: 16 वर्षीय युवक का फंदे से लटका मिला शव

कसया। कसया थाना क्षेत्र के कसया नगर के पुरानी फाजिलनगर रोड पर संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में रहने वाले एक 16 वर्षीय युवक का कमरे में फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह स्कूल के प्रधानाचार्य व मृतक के पिता के पहुंचने पर जानकारी हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जब सरस्वती शिशु मंदिर कसया के प्रधानाध्यापक रामजी सिंह विद्यालय पहुंचे। स्कूल के प्रांगण में ही प्रथम मंजिल पर उनका निवास भी था। जहां उनका सबसे छोटा पुत्र शिवम् प्रताप सिंह (16वर्ष) जो सड़क के ही दूसरी तरफ संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 10 का छात्र भी था, पिता के साथ ही उसी आवास में रहता था। खिचड़ी की छुट्टी होने के कारण पिता अपने गांव कोठीभार थाने के अहिरौली गांव चले गए जबकि उनका पुत्र उसी आवास में रुका था।

बुधवार की सुबह करीब 8 बजे जब स्कूल के लिए पहुंचे रामजी सिंह जब अपने आवास के दरवाजे पर पहुंचे तो देखा कि उनके पुत्र का शव कमरे के छत में लगी कुंडी में फंदे के सहारे लटक रहा है। शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर जांच में जुट गई।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking