News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अंतर प्रांतीय पशु तस्कर से दिन के उजाले में पुलिस से मुठभेड़, पशु तस्कर को लगी गोली अपने साथी के साथ हुआ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 29, 2025  |  5:13 PM

225 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अंतर प्रांतीय पशु तस्कर से दिन के उजाले में पुलिस से मुठभेड़, पशु तस्कर को लगी गोली अपने साथी के साथ हुआ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कसया: अंतर प्रांतीय पशु तस्कर से दिन के उजाले में पुलिस से मुठभेड़, पशु तस्कर को लगी गोली अपने साथी के साथ हुआ गिरफ्तार

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

कुशीनगर । जिले की संतोष कुमार मिश्र की पुलिस पशु तस्करों के विरुद्ध मुहिम छेड़ चुकी हैं, एसपी संतोष कुमार मिश्र का फरमान है कि अगर पशु तस्कर अपने मंसूबे से बाज नहीं आए तो कुशीनगर में लंगड़ा जरूर होना पड़ेगा। इस क्रम में शनिवार को दिन के उजाले में कसया थाना क्षेत्र में पुलिस टीम और पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक अंतर प्रांतीय पशु तस्कर की पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया वही उसका एक साथी को पुलिस ने दबोच लिया है।इन लोगों के कब्जे से एक पिकप से ले जाए जा रहे पांच राशि प्रतिबंधित गो बंश के साथ दो अवैध तमंचा और अन्य समान भी बरामद हुआ है।

शनिवार को दोपहर प्रभारी निरीक्षक कसया को यह सूचना हाथ लगी कि थाना क्षेत्र में कुछ पशु तस्करों,गौकश के होने की सूचना मिली। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना कसया, थाना कोतवाली हाटा, थाना तरयासुजान, थाना तमकुहीराज एवं थाना पटहेरवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत हिरण्यपुर कट के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन आते दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार व्यक्ति द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें एक घायल हो गया जिसकी पहचान बाबूद्दीन पुत्र साबिर निवासी ग्राम नरहवा थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार के रुप में हुई है तथा उसका एक अन्य साथी तबरेज पुत्र हारून साकिन कंचनपुर थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। मौके पर कब्जे से दो अवैध तमन्चा .315 बोर,तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक लकड़ी का ठीहा, एक बांका, एक रस्सी, एक पिकप वाहन महेन्द्रा बोलेरो बिना नम्बर, कुल 8,170/- रुपये नगद व दो अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घायल,गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।

बोली पुलिस !

.मुठभेड़ के विषय में इस संवाददाता के प्रश्नों को उत्तर देते हुए प्रभारी निरीक्षक कसया ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर
अभियुक्त बाबूद्दीन पुत्र साबिर निवासी ग्राम नरहवा थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार का निवासी है जिसके ऊपर
मु0अ0सं0 08/25 धारा धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ( अभियुक्त बाबूद्दीन उपरोक्त वांछित) है।
साथ ही उसका साथी अभियुक्त तबरेज पुत्र हारून साकिन कंचनपुर थाना तरकुलवा जनपद देवरिया का निवासी है,जिसे गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर में गंभीर अपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वही धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर (अभियुक्त तबरेज उपरोक्त वांछित) है।

.यहां बताना चाहूंगा कि उपरोक्त मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी थाना कसया मय टीम, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना हाटा मय टीम, प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना तरयासुजान ,मय टीम
,प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा थाना तमकुहीराज मय टीम,थानाध्यक्ष दीपक सिंह थाना पटहेरवा मय टीम की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking