सपहा/कुशीनगर l कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम मदनपुर नरकटिया पिपरा निगापट्टी दीनापट्टी आदि गांवों से होकर बहने वाली बकिया नाला प्रशासनिक उपेक्षा की शिकार हो गयी हैं इसके साफ सफाई न होने के कारण बरसात के दिनो में नाले के ओवरफ्लो होने से अगल बगल के गन्ना किसानों की गन्ना की फसल डूब जाती है और ज्यादा समय खेत में पानी लगे रहने के कारण गन्ने की फसल सूख जाती है जिससे गन्ना के साथ अन्य फसलों को उगाने वाले किसानों को भारी नुक़सान उठाना पड़ता है।
शनिवार को दोपहर क्षेत्र के ग्राम दीनापट्टी के किसानों ने बकिया नाला जिसे क्षेत्रीय भाषा मे (खउवा नाला) कहते हैं के किनारे प्रदर्शन कर यथाशीघ्र नाले की सफाई की मांग करते हुए बताया कि नालो की सफाई के लिए शासन स्तर हर वर्ष भारी भरकम धनराशि कागजो में ख़र्च की जाती है इस नाले की सफाई हुए करीब 20वर्ष हो गये तो इस नाले के सफाई के मद में आया धन बाढ खंड के अधिकारियों के जेब में चला गया कि बाढ के साथ बह जाता। किसान मुन्ना राय,केदार प्रसाद,राजू यादव,रामप्रीत रावत,बुधन यादव, फूलबदन,फेकू आदि लोगों का कहना था कि बरसात के पूर्व यदि विभाग द्वारा नाले की सफाई नही कराई गई तो लोकप्रिय मुख्यमंत्री मा.योगी जी तक यह शिकायत लेकर हम लोग पहुंचेंगे इस संबंध में बाढ़ खंड के अभियंता रमेश धर दुबे ने बताया कि प्रक्रिया री- टेंडर में है टेंडर पास होते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…