News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत तीन घायल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 6, 2025  |  4:39 PM

264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत तीन घायल WhatsApp
Responsive image

कसया। सोमवार को कसया थाना क्षेत्र के अभियानकपुर में एनएच 28 पर बने कट पर सोमवार को ई रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। ई रिक्शा में 4 लोग सवार थे। जिसमें ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल है। वही बाइक पर सवार 2 लोगों की भी हालत काफी गंभीर बताई जा रही। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस कारवाई में जुटी।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 1 बजे कसया के अभिनायकपुर में एन एच 28 पर एक ई रिक्शा सवारी भरकर एन एच 28 पर बने कट से यू टर्न ले रहा था उसी समय फाजिलनगर से कसया की तरफ एक बाइक पर सवार 2 युवक आ रहे थे तभी ई रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गया। जिसमें ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा में ड्राइवर सहित कुल 4 लोग सवार थे। वही बाइक पर 2 लोग सवार थे। ई रिक्शा में सवार 4 लोगों में ई रिक्शा चालक कपिलदेव सिंह (51) पुत्र श्रीराम सिंह निवासी वार्ड नंबर दस वाल्मीकि नगर (अभिनायकपुर) थाना कसया की मौके पर ही मौत हो गई। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि बाइक सवार दो लोग जिसमें प्रिंस पुत्र श्रीनिवास सिंह व विकास चौरसिया पुत्र गिरजेश चौरसिया ग्राम बजरिया बाजार थाना तरकुलवा जनपद देवरिया की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को कसया सीएचसी भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking