News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : ई रिक्शा चोरी करने वाले अंतर जनपदीय गैंग का खुलासा चोरी गये छः ई-रिक्शा, आठ ई-रिक्शा बैटरी के साथ नगद बरामद,दो शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 20, 2025  |  7:21 PM

99 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : ई रिक्शा चोरी करने वाले अंतर जनपदीय गैंग का खुलासा चोरी गये छः ई-रिक्शा, आठ ई-रिक्शा बैटरी के साथ नगद बरामद,दो शातिर चोर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । कसया पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है,पुलिस टीम ने ई रिक्शा चोरी करने वाले गैंग के दो अंतर जनपदीय सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के छः ई रिक्शा और आठ ई रिक्शा के बैट्री के साथ बाइस हजार रुपए नगद की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त किया है।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

बताते चले कि जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कसया ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कस्बा कसया गौरव श्रीवास्तव,उप निरीक्षक दीपक प्रधान,आरक्षी संदीप गौड़,आरक्षी अतुल कुमार,आरक्षी बृजेश कुशवाहा,आरक्षी राहुल आजाद की टीम द्वारा स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 420/2025 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण रोहित डोम पुत्र राजेन्द्र डोम साकिन मटोली मर्करी गेट थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, रवीन्द्र गुप्ता पुत्र चंद्रिका गुप्ता साकिन रामपुर बुजुर्ग थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर छः चोरी के ई-रिक्शा, आठ ई-रिक्शा बैटरी, के साथ बाइस रूपये नकद की बरामद करने में सफलता।प्राप्त किया गया हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

क्या बोले चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव !

इस संवाददाता के प्रश्नों को उत्तर देते हुए कस्बा कसया चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि हम लोग रात्रि में रेकी किये गये गली व सड़क के किनारे खड़े किये गये ई-रिक्शा व ई-रिक्शा में लगे बैटरी निकाल कर बेच देते हैं और धन अर्जित करते हैं। पकड़े गए चोर एक शातिर अंतर जनपदीय अपराधी है। गिरफ्तार रोहित डोम का आपराधिक इतिहास यह है कि मु0अ0सं0 289/23 धारा 379,411 भादवि थाना एम्स जनपद गोरखपुर में अभियुक्त है। पुलिस टीम को इनसे कुछ सुराग प्रात हुआ है,जिस पर पुलिस अपना काम कर रही है,जिसका नतीजा जल्द ही सामने आएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking