News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : गुरु और शिष्या की रिश्ता हुआ कलंकित,गुरु जी हिरासत में ! फिर आगे क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर.

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 8, 2025  |  10:09 AM

148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : गुरु और शिष्या की रिश्ता हुआ कलंकित,गुरु जी हिरासत में ! फिर आगे क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर. WhatsApp
Responsive image

कसया : गुरु और शिष्या की रिश्ता हुआ कलंकित,गुरु जी हिरासत में ! फिर आगे क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर.

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

कुशीनगर । एक बार फिर गुरु और से शिष्या की रिश्ता कलंकित हो गया है। गुरु जी ने अपने ही विद्यालय के एक शिष्या के साथ ऐसा कर गए कि पूरा मामला थाना तक पहुंच गया। परिजनों के आरोप पर अभी गुरु जी हिरासत में हैं।वही आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी है,पूरा मामला कसया थाना क्षेत्र का हैं। गुरु जी के घिनौनी करतूत से नाराज स्थानीय लोगों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है,वही आरोपी शिक्षक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई व बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं ।

बताते चले कि कसया थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कार्यरत एक गुरु जी की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हुआ है। परिजनों द्वारा आरोपी शिक्षक का नाम मैनुद्दीन अंसारी बताया जा रहा है जो उक्त कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। पुलिस ने प्रकरण में लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कसया पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मैनुद्दीन अंसारी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। वीडियों में दिखने वाला व्यक्ति उसी कालेज में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त है, कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह में स्थित कृषक इंटर कॉलेज का पूरा मामला है।

क्या कहते हैं सीओ कसया :

पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने न्यूज अड्डा को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियों संज्ञान में आया जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा एक लड़की के साथ गलत एवं अश्लील हरकत किया जा रहा है। उक्त वीडियों की जाँच की गयी, जाँच के क्रम में ज्ञात हुआ की वीडियों कृषक इंटर कालेज मल्लूडीह थाना कसया जनपद कुशीनगर का है और वीडियों में दिखने वाला व्यक्ति उसी कालेज में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त मैनुद्दीन अंसारी पुत्र हदीश अंसारी निवासी धनहा उर्फ मल्लूडीह थाना कसया जनपद कुशीनगर का है। प्रकरण में लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कसया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी मैनुद्दीन अंसारी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking