News Addaa WhatsApp Group

कसया : हिन्दू नाबालिक लड़की को भगाकर धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 10, 2025  |  4:22 PM

227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : हिन्दू नाबालिक लड़की को भगाकर धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

कुशीनगर । जनपद कुशीनगर की थाना कसया पुलिस ने एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने एक हिन्दू नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया, धर्म परिवर्तन कराया और दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अगस्त 2025 को पीड़िता की मां ने थाना कसया में सूचना दी थी कि उनकी नाबालिक पुत्री को समसुद्दीन अंसारी पुत्र मेहदी हसन, निवासी बरवा बाजार, थाना कसया, जनपद कुशीनगर, बहला-फुसलाकर ले गया है। इस सूचना पर थाना कसया में मु0अ0सं0 513/2025 पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल कई पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के निर्देश दिए। पुलिस की सक्रियता से पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और आज, 10 अगस्त 2025 को थाना कसया पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी समसुद्दीन अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसने पीड़िता को बहला-फुसलाकर मुंबई (महाराष्ट्र) ले जाकर पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का नाम बदलकर रेहाना खातून रख दिया और नए नाम से आधार कार्ड भी बनवा लिया। स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 64, 87, 318(4), 351(3) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी रहे कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा, थाना कसया, उप निरीक्षक विवेक कुमार ,मुख्य आरक्षी रणजीत सिंह, थाना कसया, जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

बताना लाजमी होगा कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking