News Addaa WhatsApp Group

Kasia News/कसया: तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गोपाल शर्मा ने सुनी जनसमस्याएं, दिए निर्देश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 16, 2022  |  7:00 PM

1,258 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गोपाल शर्मा ने सुनी जनसमस्याएं, दिए निर्देश

कसया/कुशीनगर। शनिवार को कसया तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा के नेतृत्व में किया गया,एसडीएम गोपाल शर्मा ने शनिवार को तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए,एसडीएम कसया ने तहसील दिवस पर आने वाली समस्याओं का पारदर्शिता के साथ समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

शनिवार को तहसील दिवस के दौरान प्रस्तुत हुए मामलों पर तेजी दिखाते हुए एसडीएम कसया गोपाल शर्मा व तहसीलदार मधानता प्रताप सिंह और सीओ कसया पीयूषकांत राय ने तत्काल निपटाने के लिए पूरा जोर दिया जिससे तहसील दिवस पर फरियादियों का विश्वास मजबूत हो सके।एसडीएम कसया गोपाल शर्मा ने जनता की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निदान करने का निर्देश दिया।लोगों की ओर से अलग-अलग समस्याएं एसडीएम के सामने रखी गयी जिनमें से कुछ का मौके पर निस्तारण हुआ,जबकि अन्य के समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया।तहसील दिवस में कुल 51 शिकायतें आईं,इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका,सबसे ज्यादा 41 शिकायतें राजस्व विभाग की थीं। पुलिस की 03, विकास की 03, अन्य 05 शिकायतें आई।इसमें राजस्व विभाग की 41 शिकायतों में सिर्फ 5 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हो सका।इस दौरान बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल विश्वदीपक सिंह, एसआई अनिल कुमार शर्मा,एसआई अभिषेक सिंह,ईओ प्रेमशंकर गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking