News Addaa WhatsApp Group

 कसया: गणतंत्र दिवस के सभी कार्यक्रमों दौरान कोविड के नियमो का पालन करना होगा आवश्यक -एडीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 25, 2022  |  5:34 PM

735 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
 कसया: गणतंत्र दिवस के सभी कार्यक्रमों दौरान कोविड के नियमो का पालन करना होगा आवश्यक -एडीएम
  • कल राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परम्परागत ढंग से मनाया जाएगा*

कसया/कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के सभी कार्यक्रमों में कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा।

आज की हॉट खबर- भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के...

उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम अनुसार इस पर्व की शुरुआत प्रातः 06 बजे धार्मिक स्थलो पर सामूहिक प्रार्थना के साथ होगी। सभी सरकारी भवनो पर ध्वजारोहण 08.30 बजे किया जायेगा एवं राष्ट्रगान व संकल्प को दोहराया जायेगा, तत पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा.

प्रातः 09.30 बजे से पुलिस लाइन में पुलिस परेड का कार्यक्रम आयोजित होगा। शैक्षिक संस्थानो में झण्डारोहण 10.00 बजे किया जायेगा, जो कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए विद्यालयों पर कार्यक्रम सम्पन्न किये जायेंगे। 11.00 बजे जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/उनके आश्रितों को उनके घर जाकर उप जिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा सम्मानित किया जाएगा । अपरान्ह 2.00 बजे जनपद के सभी शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा किया जाएगा, तथा साफ सफाई व प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

सभी नगर पलिका परिषद, नगर पंचायतो, ब्लाको, ग्राम पंचायतो में सफाई, झण्डारोहण एवं प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। शहर एवं नगरो के चैराहो पर स्थिति लगी मूर्तियो की सफाई एवं 25 व 26 जनवरी को देश भक्ती गीतो को बजाया जायेगा तथा सभी सरकारी कार्यालयो, भवनो एवं शहर के समस्त विद्यालयों के भवनो पर 25 एवं 26 जनवरी को प्रकाश एवं सफाई की व्यवस्था की जायेगी।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking