News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया में चोरी गैंग पर पुलिस का शिकंजा – बारिश के बीच हुई घेराबंदी, 5 शातिर सलाखों के पीछे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 13, 2025  |  6:06 PM

256 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया में चोरी गैंग पर पुलिस का शिकंजा – बारिश के बीच हुई घेराबंदी, 5 शातिर सलाखों के पीछे WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

कुशीनगर। कसया इलाके में चोरी की वारदातों से लोगों का चैन छिनने वाला गैंग आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। बुधवार 13 अगस्त 2025 को कसया पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 शातिर चोरों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के समय इनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल, टुल्लू पंप, सोलर प्लेट, एंड्रॉइड मोबाइल और यहां तक कि दो बेल्चा भी बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त हैं — सुहैल पुत्र बशीर, महेश पुत्र जगन्नाथ प्रसाद, राजन पुत्र रामकेश, विपिन कुमार पुत्र अशोक और अर्जुन चौहान पुत्र मोहन, सभी प्रेमनगर, थाना कसया के रहने वाले। इनके खिलाफ मु0अ0सं0 522/25, धारा 317(2), 317(4), 303(2), 112 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

अर्जुन चौहान – कसया का कुख्यात चेहरा हैं, गैंग का सदस्य अर्जुन चौहान का आपराधिक रिकॉर्ड सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। उस पर कसया और पडरौना में मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, पाक्सो एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत 7 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस की मानें तो यह कई सालों से क्षेत्र में अपराध की जमीन तैयार करता रहा है।

कैसे हुई गिरफ्तारी :

बारिश से भीगी शाम में कसया पुलिस ने रणनीति बनाकर घेराबंदी की। प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा की कमान में उ0नि0 मनोज पाण्डेय, संतोष उपाध्याय, रुपेन्द्रपाल सिंह और दस सिपाहियों की टीम ने एक-एक कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद जब चोरी का सारा सामान थाने पहुंचा, तो पुलिस लाइन में भी चर्चा का विषय बन गया।

पुलिस का सख्त संदेश :

प्रभारी निरीक्षक कसया अमित कुमार शर्मा का कहना है कि इलाके में किसी भी कीमत पर चोरी-चकारी और आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई बाकी अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश है – “कसया में अब कानून से भागना नामुमकिन है”।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking