News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: नव निर्मित बस स्टेशन सहित कई परियोजनाओं का सांसद व विधायक ने किया लोकार्पण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 8, 2022  |  5:53 PM

965 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: नव निर्मित बस स्टेशन सहित कई परियोजनाओं का सांसद व विधायक ने किया लोकार्पण

मो असलम/राज पाठक

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

कसया/कुशीनगर। नव निर्मित बस स्टेशन कसया का उद्घाटन व लोकार्पण मुख्यअतिथि सांसद विजय कुमार दुबे व विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने विधिवत पूजन – अर्चन के साथ किया।

आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय दुबे ने कहा कि हमारी सरकार सात वर्षों में आकांक्षित विकास परीयोजनाओं को जमीन पर उतारा गया। कोरोना के संकट काल मे कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान के बारे मे नहीं सोचा था पर हमारी सरकार ने इसको साकार कर दिखाया l आने वाले वर्षों में कुशीनगर विश्व मे पर्यटन के मानचित्र पर उभरेगा। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लोकसभा, विधानसभा व जनपद के सर्वोत्तम विकास हुआ है। चौड़ी सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विकास कार्य हुए हैं। ट्रामा सेंटर और कप्तानगंज में फ्लाईओवर निर्माण जल्द ही शुरू होगा। विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर विधानसभा में चारो तरफ विकास नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना जिसका शिलान्यास उसका लोकार्पण। कसया में नए बस स्टेशन भवन के लिए सांसद जी व मैंने प्रयास किया और वह संकल्प पूरा हुआ। आज केंद्र सरकार ने जो कहा कर दिखाया। रामलला का मंदिर बन रहा है और पं दिन दयाल जी का सपना पूरा हो रहा है। हमने विकास किया है औऱ हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। इसी क्रम में अमित पाण्डेय, अम्बरीष चौबे, मंनोज पाण्डेय ने संबोधित किया। इस मौके पर 9 परियोजनाओं का लोकार्पण व 17 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।Kasaya: MP and MLA inaugurated many projects including newly built bus station

इससे पूर्व नव निर्मित बस स्टेशन का लोकार्पण सांसद व विधायक ने किया और कसया से कानपुर के लिए सजाई गई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आभार आरएम गोरखपुर पीके तिवारी व संचालन राजू मद्धेशिया ने किया। इस दौरान इओ सतीश मणि त्रिपाठी, प्रेमशंकर गुप्ता, सुधीर राव, अनिल प्रताप राव, ओमप्रकाश जायसवाल, ओंकार नाथ पाण्डेय, रूपम सिंह, दिवेन्दु मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश पाण्डेय दीपक, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, संजय शुक्ल, ओमप्रकाश वर्मा, अखिलेश चतुर्वेदी, बाबू चकमा,आदि उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking