कसया। कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 अंबेडकर नगर (भरौली) के सपहा रोड स्थित नंदनी पैथालोजी में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर मशीनें चोरी कर लिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 25, गायत्रीपुरम (बेलवा दुर्गाराय) निवासी अरविंद गुप्ता पुत्र रामअवध गुप्ता ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 अंबेडकर नगर (भरौली) के सपहा रोड पर नंदनी पैथालोजी संचालित करते है। रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने पैथालोजी का ताला तोड़कर सी.बी.सी मशीन, एनालाइजर मशीन, डेस्कटॉप, प्रिंटर समेत अन्य सामान चोरी हो गया।
पीड़ित ने बताया कि लैब से चोरी हुए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से घटना के शीघ्र खुलासा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…