कसया/कुशीनगर। सोमवार को कसया थाना परिसर में एसडीएम कसया गोपाल शर्मा व सीओ पीयूषकान्त राय की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई,इसमें क्षेत्र के प्रबुद्धजनों,धर्मगुरुओं तथा संभ्रांत लोगों ने भाग लिया।बैठक में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई व नई परंपरा न अपनाने की चेतावनी दी गई और शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की बात कही गई।बैठक में आए लोगो ने मुख्य बिन्दुओं पर ध्यान देते हुए एसडीएम व सीओ कसया के सामने बारी बारी से समस्याओं को अवगत कराया जिसमे जुलूस निकालने के दौरान रास्ते में बिजली के पोल-तार के अलावा में पेड़ से होने वाली दिक्कत,गांव व रास्ते में सफाई को लेकर,रास्ते की दिक्कत व पेयजल को लेकर सवाल उठाया।
एसडीएम कसया शर्मा गोपाल शर्मा ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक व मिलजुलकर मनाए।त्योहार आपसी भाईचारा को बढ़ावा देते है,नियम कानून के दायरे में रहकर ही हम लोगों को अच्छा संदेश दे सकते हैं,सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी,सभी त्योहार आपसी सौहार्द व शांति पूर्वक संपन्न होते रहे हैं,मुझे उम्मीद है कि मोहर्रम त्योहार भी शांति पूर्वक संपन्न कराने में आप लोग अपनी भूमिका निभाएंगे उन्होंने कहा कि मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने वाले लोग लाठी,डंडा,तलवार और भाला का उपयोग नहीं करेंगे।अगर कोई इसका प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीओ कसया पीयूषकान्त राय ने कहा कि नई परंपरा किसी भी दशा में कायम नही होगी,जुलूस में किसी तरह के शस्त्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा,मार्ग व ताजिए की उचाई परंपरागत ही रहेगी,जुलूस में ताजिया की लंबाई छह फिट निर्धारित की गई है।त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है,कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले बख्शे नही जाएंगे,आप सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा है कहा कि गांवों व कस्बों में अमन एवं शांति कायम रखें।थानाध्यक्ष कसया आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि पर्व समाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है,त्योहार में खलन व अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें,पुलिस तत्काल ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी,किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें साथ ही यदि आपके आस पास भी कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दे या फिर अराजकता फैलाता हुआ दिखायी दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।इस दौरान थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी,एसआई अनिल कुमार शर्मा,कुशीनगर चौकी प्रभारी दिग्विजय राय,एसआई सनी जावला,सजय सिंह,विवेक पांडेय,सन्तोष,कॉन्स्टेबल जॉनसन,कमलेश,शेरबहादुर समेत लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…