News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : पोषण देने के साथ क्षयरोगियो से रखे भावनात्मक लगाव : सीएमओ ।निक्षय मित्र गोद लिये क्षयरोगियो से करे संवाद-डीटीओ प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा 21 क्षयरोगियो को दिया गया पोषण पोटली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 14, 2025  |  4:13 PM

262 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : पोषण देने के साथ क्षयरोगियो से रखे भावनात्मक लगाव : सीएमओ ।निक्षय मित्र गोद लिये क्षयरोगियो से करे संवाद-डीटीओ प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा 21 क्षयरोगियो को दिया गया पोषण पोटली WhatsApp
Responsive image

कसया,कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में चलाये जा रहे पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को स्थानीय सीएचसी के सभागार में प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर कुशीनगर द्वारा 21क्षयरोगियो में पोषण पोटली वितरित किया गया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ अनुपम प्रकाश भाष्कर ने कहा कि क्षयरोगियो को पोषण देना पुनीत का कार्य है।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति क्षयरोगियो को गोद ले रहे वे पोषण देने के साथ ही उनसे भावनात्मक लगाव भी रखें। ऐसा करने से उनके प्रति आप लोगों का जुड़ाव हो जायेगा। सीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2025 टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में निक्षय मित्रों का भी अहमरोल है। आप द्वारा दिया गया प्रोटीनयुक्त पोषण दवा के साथ खाकर मरीज शीघ्र स्वस्थ्य हो रहे है। विशिष्ट अतिथि जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एस. एन.त्रिपाठी ने कहा कि जो भी व्यक्ति निक्षय मित्र बनकर क्षयरोगियो को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली दे रहे। वे लोग कम से कम महीने में एक बार गोद लिये गये क्षयरोगियो से संवाद जरूर करें। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये उनको मिल रही सरकारी सुविधाओं की भी जानकारी जरूर ले। यदि उनको कोई दिक्कत हो रही है तो उसकी सूचना भी क्षयरोग विभाग को अवश्य दे ताकि समय से समस्या का निदान कराया जा सके। उन्होंने गोद लेने वाले सभी अल्ट्रासाउंड संचालको के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुवेर्दी ने किया। कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया।आगन्तुकों का स्वागत एवं आभार एसटीएस शाहिद अंसारी ने किया।
इस दौरान डाटा आपरेटर प्रशांत सिंह,अल्ट्रासाउंड संचालक प्रभुनाथ,सुमित सिंह,शैलेन्द्र कुमार,अभिजीत,एजाज खान,डॉ बी एन गुप्ता,नंदलाल कुशवाहा,प्रकाश कुमार सिंह,आकाश राय,रणवीर सिंह,रामप्रवेश सिंह,संजय कुमार,हर्ष चंद गुप्ता,धर्मवीर पटेल,असलम अंसारी,आशुतोष तिवारी,मोहित नाथानी, हरीश अरोरा,कमलेश सिंह,सैम्पल टांसपोर्टर अशोक गुप्ता,धनश्याम प्रसाद,रामनगीना यादव,गुरुदयाल आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking