News Addaa WhatsApp Group

Kasia News/कसया: तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 27, 2022  |  5:18 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में सादगी पूर्ण कार्यक्रम किए गए। निजि संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों में भी तिरंगा लहराया गया और मिष्ठान बांटे गए।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

उपजिलाधिकारी कसाया वरुण कुमार पाण्डेय ने तहसील कोर्ट परिसर में तिरंगा ध्वजारोहण किया। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए हम सब मिलजुलकर कार्य करें। तहसीलदार मान्धाता सिंह ने तहसील मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय ने सीओ कार्यालय, थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने थाना परिसर में झंडारोहण किया। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष साबिरा खातून ने नपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। दीवानी न्यायालय परिसर में एसीजेएम सुनील कुमार त्रिपाठी, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डा. सिद्धार्थ पाण्डेय, बुध्द इंटर कालेज में प्रधानाचार्य इमत्याज खान ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। भगवान बुद्ध जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक पीएन सिंह, निरंकारी इंटर कालेज में अवधेश कुमार चौरसिया, एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय पर एसआई एनबी सिंह, प्रभारी सीएस शुक्ला, बीजे फ्यूचर विद्यालय में प्रबन्धक संजय सिंह, राम आशीष सिंह, अशोक सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेदनी प्रधानाध्यापक अशोक पाण्डेय, शिक्षक वाहिद अली ने ध्वजारोहण किया। महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने झांकी निकाली।

इसी क्रम मे फाजिलनगर क्षेत्र मे भी सरकारी गैर सरकारी संस्थाओ मे झण्डा रोहण किया गया l सपा जिला सचिव चौधरी शमसुल होदा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र कसया व विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर, काजीपुर, अमवा, पिपरा कनक, पटहेरिया, करमैनीबाजार, भेलया, झनकौल, तुर्क पट्टीआदि दर्जनों गावों का दौरा कर लोगो के साथ राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाया और गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ दी l इस दौरान श्री होदा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम मे अपनी जानो को कुर्बान करने वाले अमर शहीदों को याद कर खिराजे अक़ीदत पेश किया और आगे कहा कि गणतंत्र तभी बनता है जब संविधान कागज से बाहर निकलकर आम आदमी के जीवन मे शामिल हो जाय l

गणतंत्र दिवस पर कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, ध्वनि विस्तारक यंत्रो से राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत गीत बज रहे थे। प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरित हुआ। लेकिन अधिकतर विद्यालयों में शिक्षकों ने ध्वजारोहण किया, राष्ट्र गान हुआ और मिठाई बांटी गई। नगर के गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा, गोलबाजार स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा , शहीद स्मारक पहुंचकर लोगों ने पुष्पार्चन व माल्यार्पण किया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रशासन द्वारा साफ सफाई के साथ चुने गिरवाये गए थे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking