News Addaa WhatsApp Group

Kasia News/कसया: एसडीएम ने छापेमारी कर पकड़ी सागौन की लकड़ी से भरी एक ट्रक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 24, 2022  |  7:58 PM

635 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: एसडीएम ने छापेमारी कर पकड़ी सागौन की लकड़ी से भरी एक ट्रक
  • क्षेत्र में कहीं भी पेड़ों की कटान नहीं होनी चाहिए,वनों व पेड़ो को नुकसान पहुंचाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी,वन विभाग के अधिकारी अवैध कटान पर पैनी नजर रखें: गोपाल शर्मा,एसडीएम कसया

कसया/कुशीनगर।कुलकुला जंगल क्षेत्र में वृक्षों की अवैध कटान का काम व्यापक पैमाने पर चल रहा है।बुधवार को एसडीएम कसया गोपाल शर्मा को सूचना मिली कि सिसई पूरब टोला के पास जंगल के किनारे सागौन की लकड़ी ट्रक पर लोड किया जा रहा है।इस पर उन्होंने छापा मारा तो सागौन की लकड़ी से भरी एक ट्रक पकड़ा गया।छापेमारी के दौरान 1 वन माफिया सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,सभी 11 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है,एसडीएम ने लकड़ी जब्त करने के साथ ही माफिया पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश वन क्षेत्राधिकारी को दिए।कुलकुला क्षेत्र के जंगलों में वन माफिया लगातार हरे पेड़ों की कटान चोरी छुपे करतें हैं,इस बात की सूचना लगातार मिल रही थी। बुधवार को एसडीएम कसया गोपाल शर्मा को सूचना मिली कि सिसई पूरब टोला के पास में अवैध तरीके से सागौन की कीमती लकड़ी काटकर ट्रक पर लादा जा रहा है। इस पर एसडीएम ने छापा मारा तो एक वन माफिया व मजदूर ट्रक पर लकड़ी लोड करते मिले।

एसडीएम ने मौके पर वन क्षेत्राधिकारी व हल्का उप निरीक्षक विवेक पांडेय को मौके बुलाकर लकड़ी काटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।एसडीएम कसया गोपाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी पेड़ों की कटान नहीं होनी चाहिए,वनों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी,वन विभाग के अधिकारी अवैध कटान पर पैनी नजर रखें।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking