कसया/कुशीनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में आयुष्मान ब्लाक स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे द्वारा भगवान धमवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व पूजन अर्चन कर किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को गौरवशाली सम्मान दिलाने का काम किया है।गांव गरीब, किसान, महिलाओं, नौजवानों के लिए काम किया चाहे स्वाथ्य का क्षेत्र हो या शिक्षा का हो या कल्याण का हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। सरकार ने महिला कल्याण, सुरक्षा, रोजगार का कार्य किया है तो माफिया राज का अंत भी किया है। गरीबों के हक व अधिकार दिलाने के साथ आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया है। अन्न परासन का कार्य कर सरकार ने सौ प्रतिशत कुपोषण का उन्मूलन का संकल्प लिया है। स्वस्थ्य बच्चे देश के विकास में भागदारी निभएँगे। बच्चों के उत्तम स्वस्थ्य के लिए बाल स्पर्द्धा का आयोजन होना चाहिए। कोरोना के विषम में भी मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो गया, ट्रामा सेंटर कुशीनगर के धरती पर मुख्यमंत्री योगी जी ने स्वीकृति दे दी है। आगे कहा कि
प्रदेश में स्वर्णिम दौर चल रहा है। निर्माणाधीन हवाई अड्डा जिसकी उड़ान अकल्पनीय थी। मोदी जी की पहल से उड़ान हुआ और दुनिया के मानचित्र पर स्थापित हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं में सीएचसी कसया का सिजेरियन में दूसरा स्थान आने पर उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि विश्वास दिलता हूँ कि आप हाईटेक अस्पताल का प्रस्ताव सौंपेंगे तो बेहतर अस्पताल बनवाकर दूंगा। इससे पूर्व सांसद श्री दुबे ने आईसीडीएस द्वारा आयोजित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व शिशुओं के अन्न परासन की रश्म सीडीपीओ अनुपमा सिंह की देखरेख में निभाई। सांसद श्री दुबे व अतिथियो का स्वागत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ताहिर अली, डॉ नील कमल, डॉ मधुसूदन शर्मा, डॉ मुकेश यादव, डॉ हेमंत नायक, डॉ जलज गुप्ता, डॉ आशुतोष पाण्डेय, डॉ रितेश कुमार, डॉ मधु पाण्डेय, दिग्विजय, विमलेश मिश्रा, अमित राव ने माल्यार्पण, बैज लगाकर किया गया और अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मनित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि जनपद के सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, संचारी रोग, टीबी रोग, एड्स रोग, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग आदि के इलाज की बेहतर सुबिधा है। उन्होंने यहां कुशीनगर सांसद से ओटी के लिए चार एसी की मांग की। मेले में 455 पंजीकृत मरीजों में टीबी के 12, कुष्ठ के 3, आयुष्मान कार्ड बने 35, हेल्थ वेलनेश व योग वेलनेश सेंटर में 40, आयुर्वेद में 48, होम्योपैथी में 28, बाल रोग 32, स्त्री रोग 96, फिजिशियन 91, सर्जरी के 112 मरीजों की जांच, सलाह व दवा आदि दिया गया। कोविड जांच, पैथालॉजी टेस्ट, एक्सरे आदि के भी स्टाल लगे थे। मेले में मधुर गीत व संगीत का दौर कलाकारों द्वारा चल रहा था। अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षिका डॉ नीलकमल व संचालन डॉ संजय कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार राव, सन्तोष सिंह, अमरचन्द जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, चंद्रप्रकाश चमन, अमरचन्द हिन्दुस्तानी, राधेश्याम गोंड़ के अलावा पुष्पा देवी, सुशीला यादव, शिला कुशवाहा, शिला यादव, पुष्पलता शर्मा, ध्वजा त्रिपाठी आदि आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…
कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…