News Addaa WhatsApp Group

कसया: यूपी-112 पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा! खाकी वर्दी और हाथ में राष्ट्रीय ध्वज, डायल-112 की टीम के तिरंगा मार्च पर कसया मे दिखा अद्भुत नजारा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 17, 2022  |  3:56 PM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: यूपी-112 पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा! खाकी वर्दी और हाथ में राष्ट्रीय ध्वज, डायल-112 की टीम के तिरंगा मार्च पर कसया मे दिखा अद्भुत नजारा

देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की त्याग और बलिदान की देन,राष्ट्रभावना के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहभागी बनें- डॉ आशुतोष कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष कसया

कसया/कुशीनगर। बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत डायल 112 पुलिस जवानों ने तिरंगा रूट मार्च निकाला गया,आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को यूपी-112 तिरंगा यात्रा निकाली।पीआरवी 112 के जवानो ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति पूर्ण गीत की धुन पर मार्च करते हुए निर्धारित मार्गों पर चले।कार्यक्रम को सफल बनाने में डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक समेत थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,प्रभारी निरीक्षक पडरौना का विशेष योगदान रहा।शहर के सुभाष चौक थाना पडरौना से यूपी-112 तिरंगा यात्रा प्रारम्भ हुई और कसया नगर व प्रमुख मार्गो मे भ्रमण कर इसका समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा में यूपी-112 के वाहनों में बैठे पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने वाहनों में देशभक्ति गीत चलाकर और हाथ में तिंरगा झंडा लेकर आम जनता को हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया।हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम भारत माता की जय नारे लगा रहे जवानो के जोश और जब्बे को देखकर सड़क पर मौजूद लोगों ने भी टीम को सैल्यूट किया,यह तिरंगा यात्रा सुभाष चौक पडरौना से चलकर कसया होते हुए प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में जिनमें 112 के चार पहिया व दुपहिया वाहन सम्मलित हुए।कसया गांधी चौक पर के संभ्रांत व्यक्ति, व्यापारी वर्ग बंधु व आम जनमानस और क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय व थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने पुष्प वर्षा व फूल माला पहनाकर पुलिस के जवानों का स्वागत किया गया व मिष्ठान वितरित किया गया।

थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को “अमृत महोत्सव” के रुप में मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय के नेतृत्व में डायल 112 द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन सुभाष चौक थाना पडरौना से प्रारम्भ कर कसया व प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर समाप्त हुआ।

क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय ने कहा कि आमजन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाली गई है,तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना व आमजनमानस में सुरक्षा व शान्ति हेतु पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास कायम रखना है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह,क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय,प्रभारी 112, थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,प्रभारी निरीक्षक पडरौना प्रकाश राज सिंह,निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव,एसआई विवेक पांडेय,एसआई अनिल शर्मा, कुशीनगर चौकी प्रभारी दिग्विजय राय,कुशीनगर हाईवे चौकी प्रभारी सनी जावला,एसआई आकाश सिंह,एसआई अंजली त्रिपाठी,एसआई शैलेश यादव,हेड कांस्टेबल बिमलेश दुबे,हेड कांस्टेबल अश्वनी यादव,कांस्टेबल शेरबहादुर,कांस्टेबल अभिषेक मौर्य,अनिश यादव,कमलेश यादव समेत अन्य सम्मानितगण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking