News Addaa WhatsApp Group

कसया: उत्कृष्ट कार्य के लिए कसया सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी हुए सम्मानित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 25, 2024  |  6:03 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: उत्कृष्ट कार्य के लिए कसया सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी हुए सम्मानित

कसया। जिले में स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को डीएम विशाल भारद्वाज व सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया। बुधवार को सीएमओ कार्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम कुशीनगर विशाल भारद्वाज व सीडीओ गुंजन द्विवेदी पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान सीएचसी कसया अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटारिया ने प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी को सम्मानित किया। विदित हो कि भारत सरकार के सीआरएम टीम की जनपद में जांच के दौरान सीएचसी अधीक्षक कसया डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने भी उत्कृष्ट कार्य किया था।सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटारिया ने भी डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी के कार्यों की सराहना व प्रशंसा की।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कसया सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी मरीजों के बेहतर इलाज समेत बेहतरीन कार्यशैली से जाने जाते हैं। सीएचसी कसया अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के उपरांत से ही डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी के नेतृत्व में मरीजों और अस्पताल आए लोगो को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगी। सीएचसी कसया मरीजों के लिए उम्मीद का नया केंद्र बनकर उभरा है,यह विभिन्न बीमारियों के बेहतर इलाज व जांच निशुल्क होते है साथ ही दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध होती है।

डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी के सफल प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया मरीजों के उम्मीद का केंद्र है.अब मरीजों को अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पर मरीजों के निशुल्क समुचित इलाज का बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जा रही है। डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने बताया कि मरीजों का बेहतर इलाज उनकी प्राथमिकता है साथ ही प्रत्येक लाभार्थी तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking