News Addaa WhatsApp Group

Kasia News/कसया: शहीद स्मारक व महापुरुषों की प्रतिमा की की गई धुलाई व सफाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 26, 2021  |  10:27 PM

528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: शहीद स्मारक व महापुरुषों की प्रतिमा की की गई धुलाई व सफाई

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार की भांति दिसम्बर माह और वर्ष 2021 के अंतिम रविवार को संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के नेतृत्व में कसया नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद जी, गांधी जी, शहीद स्मारक स्थल की साफ-सफाई करते हुए भावांजलि भेंट किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

इस दौरान डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि ये शहीद प्रतिमाएं मात्र पत्थर की मूर्ति नही अपितु हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं। आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे तो वो इन अमर शहीदों की देन है। अतः इन प्रतिमाओं को स्वछ रखना हम सबका उत्तरदायित्व है और इसके लिए अनिवार्य रूप से समय निकालना चाहिए। डॉ0 मिश्र ने आगे कहा कि इस कार्य को केवल शासन व प्रशासन के भरोसे छोड़ना उचित नही है। इसीलिए एक जिम्मेदार सामाजिक संगठन के रूप में नयी दिशा 2019 से अनवरत अपने सदस्यों और स्थानीय नागरिकों के माध्यम से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कसया नगर स्थित अमर शहीदों के प्रतिमाओं की साफ सफाई का कार्य कर रही है।

इस कार्य में इन्द्र मिश्र, ममता कश्यप, डॉ0 बच्चा प्रसाद, डॉ0 अनिल सोनी, अभिषेक श्रीवास्तव इत्यादि सम्मिलित रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking