कसया। सोमवार को चकदेईया के पंचायत भवन पर सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एवं इनोवेशन सी19 कार्यक्रम एवं टीबी यूनिट के कर्मचारियों के सहयोग से फ्री टीबी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमें आस-पास के गांवों के लगभग 103 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी फ्री में जांच की गयी।कैम्प सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ जो अपराह्न 3 बजे तक चला।टीम मे डॉ आशीष दुबे द्वारा रोगियों का उपचार कर कहा कि ऐसे स्वास्थ्य कैम्प का ग्रामीणों को भरपूर लाभ लेना चाहिये क्योकि उनके घर के पास ही जाँच एवं उपचार की व्यवस्था निःशुल्क होती है।
वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि समय समय पर ग्रामीणों इलाको में ऐसे ही फ्री टीबी हेल्थ कैम्प लगाकर टीबी रोगियों की पहचान करके उनका उपचार किया जायेगा।हेल्थ कैम्प में कुल आए 103 मरीजो का सीएचओ स्वाति सिंह एवं मोनिका द्वारा उनके स्वास्थ्य का परीक्षण जैसे-बीपी,सुगर की जाँच की गयी तथा दवाओं का भी वितरण हुआ।एसटीएस शाहिद अंसारी द्वारा सम्भावित टीबी रोगियो की काउंसलिंग की।सी19 कार्यक्रम के जिला पर्यवेक्षक अमरीष शुक्ला एवं उनकी टीम में समुदाय समन्वयक सतेंद्र कुमार एवं रेडियोग्राफर हरिओम द्वारा कुल 102 मरीजो का चेस्ट एक्सरे किया गया जिसमें 15 सम्भावित रोगी एक्सरे में पॉज़िटिव पाये गया जिनके बलगम के नमूने एकत्रित कर माइक्रोस्कोपी एवं सीबी नाट के लिये लाया गया।
इस दौरान सैम्पल ट्रांसपोर्टर धनश्याम प्रसाद,संगिनी इंद्रावती एवं आशा होसिल देवी,पुष्पा देवी,रिंकी देवी,इंद्रावती देवी,सरिता शर्मा,अंजली, कविता,निर्मला, कुशमावती,प्रेमलता सहित ग्रामीण पुरुष एव महिलाएं उपस्थित रही।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…