News Addaa WhatsApp Group

कसया: गांव के पोखरे में नहा रही 2 बच्चियों की डूबने से हुई मौत

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 28, 2024  |  10:22 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: गांव के पोखरे में नहा रही 2 बच्चियों की डूबने से हुई मौत

कसया। थाना क्षेत्र के रामवर चरगाहा अहिरौली में बुधवार की शाम को गांव के ही पोखरे में नहाने गई 2 बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों और गांव के लोगो द्वारा आनन फानन में दोनो बच्चियों को बाहर निकालकर कसया सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मिली जानकारी के अनुसार अजय गिरी निवासी माधवपुर बुजुर्ग तमकुहीराज की पुत्री काजल (10 वर्ष) अपने मामा अमर गिरी निवासी रामवर चरगाहा अहिरौली के घर रक्षाबंधन पर्व पर आई हुई थी। बुधवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे अमर गिरी की पुत्री काजल (12 वर्ष) और अजय गिरी की पुत्री काजल (10 वर्ष) गांव में स्थित पोखरे में अन्य बच्चो के साथ नहाने चली गई। दोनो बच्चियों का नाम काजल ही हैं।पोखरा ज्यादा गहरा होने के कारण दोनो बच्चियां पानी में डूबने लगी। साथ नहा रहे बच्चो ने शोर मचाया। आस पास के लोग आकर बच्चियों को ढूंढ कर बाहर निकाले और आनन फानन कसया सीएचसी लेकर आए, जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

हाईवे चौकी प्रभारी बबलू सोनकर सीएचसी पहुंच कर दोनो बच्चियों का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज अग्रिम विधिक कारवाई में जुट गए।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking