कसया/कुशीनगर । कसया थाने में बुधवार को वाहनों की नीलामी हुई।पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना परिसर में खड़े वाहनों की नीलामी का निर्देश दिया था।
क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के नेतृत्व में प्रक्रिया पूरी करते हुए व उपजिलाधिकारी कसया कुशीनगर के द्वारा नीलामी की तिथि निर्धारण के क्रम में नायब तहसीलदार फाजिलनगर एकता त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय के उपस्थिति में थाना कसया में निरूद्ध लावारिस /एमवी एक्ट/ए.आर.टी.ओ. द्वारा सीज व दाखिल 22 वाहनों (01 थ्री व्हीलर टेम्पू, 04 चार पहिया व 17 मोटरसाइकिल की नीलामी की गयी। वाहनों का आपरेशन क्लीन के तहत नीलामी की प्रकिया बुधवार को पूर्ण करायी गयी जिसमें 3,60,000 रु0 (तीन लाख साठ हजार रुपये) की अन्तिम बोली के बाद राजस्व के रूप में प्राप्त हुई।
नीलामी के दौरान कुन्दन सिंह क्षेत्राधिकारी कसया, एकता त्रिपाठी नायब तहसीलदार फाजिलनगर,थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय, उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय, हे0मो0 नागेन्द्र सिंह,हे0मो0 चन्द्रजीत यादव,का0मु0 राहुल कुमार यादव शामिल रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…