News Addaa WhatsApp Group

कसया: चहल्लुम ताजिया का रहा भब्य जुलूस प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2023  |  7:58 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चहल्लुम ताजिया का रहा भब्य जुलूस प्रदर्शन
  • जुलूस में ताजिया अखाड़ा और कर्बला प्रतीक की झाकियां रहीं प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र

कसया/कुशीनगर। इमाम हुसैन की कर्बला में शहादत दिवस के रूप में मनाया जाने वाला मोहर्रम पर्व के चालीसवें दिन मोहर्रम के तर्ज पर ही चहल्लुम का पर्व मनाया जाता है l इस दिन भी मुस्लिम समाज के लोग मोहर्रम की तरह इमाम हुसैन की याद में ताजिया बनाते हैं, और उसका प्रदर्शन क़रते हैं l चहल्लुम में भी ताजिया के साथ अखाड़ों के माध्यम से खिलाड़ी हैरत अंगेज खेलो का प्रदर्शन करते हैं, साथ ही ताजिया और अखाड़े के साथ कर्बला के विभिन्न स्वरूपों व इस्लामी प्रतिको को बनाकर प्रदर्शन किया जाता हैं l जिसके क्रम में गुरुवार को नगर कसया में भब्य ताजिया, अखाड़ा व झाकियों का निर्माण क़र उसका प्रदर्शन किया गया l नगर में ताजिया जुलूस नगर के गोला बाजार चौक से गाँधी चौक, कचहरी परिसर सहित नगर के विभिन्न जगहों पर होते हुए अपने -अपने क्षेत्र के कर्बला में ताजिये को लें जाकर ताजियादारों फातिहा आदि पढ़ क़र ताजिया दफ़न किया l

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस दौरान नगर क्षेत्र के आधा दर्जन अखाड़ों द्वारा हैरत अंगेज खेल मेले में प्रदर्शित किया गया l इस अवसर पर नगर मेला देखने वालों की भारी भीड़ जूटी हुई थी l मिठाई और खिलौनो की दुकाने सजी रहीं l ताजिया मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रहीं l खबर लिखें जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी l

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking