कसया। बुधवार को पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पडरौना कोतवाली क्षेत्र के हरका निवासी अरूण गौड़ दुष्कर्म और अपहरण के मुकदमे में वांछित था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को थाना कसया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0127/2023 धारा 363, 366, 376 भादवि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अरूण गौड़ पुत्र विनोद गौड़ निवासी हरका थाना कोतवाली पडरौना को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह बघेल (चौकी प्रभारी कुशीनगर),कांस्टेबल रविप्रकाश सिंह शामिल रहे।
इस बाबत चौकी प्रभारी कुशीनगर उपनिरीक्षक रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि अभियुक्त बीते कई माह से फरार चल रहा था,बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…