News Addaa WhatsApp Group

कसया: बाबा साहेब सर्व समाज के नेता थे- राम जी सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2023  |  6:24 PM

486 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बाबा साहेब सर्व समाज के नेता थे- राम जी सिंह
  • गोंड आदिवासी संघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत समारोह सम्पन्न

कसया, कुशीनगर। महारानी दुर्गावती सेवा संस्थान द्वारा आयोजित संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती एवं अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आज 14 अप्रैल 2023 को स्थान गांधी चौक के पास शहीद पार्क में संपन्न हुआl सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के द्वारा गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन गोंड एवं संचालन सुचित कुमार गोंड ने कियाl

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

कार्यक्रम में गोंड आदिवासी समाज के बंधुओं के द्वारा अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी सिंह गोंड, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधेश्याम गोंड, राष्ट्रीय संगठन सचिव विजय सिंह धुर्वे एवं राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य हीरालाल गोंड को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि बाबासाहेब किसी एक वर्ग के नेता नहीं थे बल्कि सर्व समाज के नेता थे यही कारण है कि आज उन्हें हर समाज सम्मान देता है, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधेश्याम गोंड ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को ब्रिटिश भारत के मध्य भारत प्रांत जो अब मध्यप्रदेश के नाम से जाना जाता है,स्थित महू नगर छावनी में हुआ था उनके पिता का नाम मालोजी सकपाल एवं माता का नाम भीमाबाई था l डॉक्टर साहेब बाल्यकाल से ही शिक्षा के बहु धनी व्यक्ति थे l यही कारण था कि उन्हें दर्जनों भाषाओं का ज्ञान था उन्होंने सर्व समाज के साथ-साथ दलित समाज के उत्थान के लिए बहुत बड़ा कार्य किया तथा अखंड भारत के निर्माण के लिए संविधान निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही

राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह धुर्वे ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश के निर्माण के लिए अपने परिवार के सदस्यों का बलिदान कर दिया यही कारण है कि आज हम सभी के पूजनीय हैं कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हीरालाल गोंड, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री अमित पांडे, कसया के पूर्व मंडल अध्यक्ष टी.एन.राव,नागेश्वर गोंड, इंजीनियर छबीले गोंड, आध्या लाल गोंड, राम मनोहर गोंड,कमलेश गोंड, सुनील गोंड, ने भी संबोधित किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमेरिका गोंड प्रधान प्रतिनिधि, प्रभुनाथ गोंड, प्रेमचंद गोंड, रामधनी गोंड, सहदेव गोंड, मुकेश गोंड, सुनील गोंड, कमलेश गोंड, मुन्ना गोंड, नगर पालिका परिषद कुशीनगर की मनोनीत सभासद राधिका देवी, लल्लन गोंड, राघवेंद्र गोंड, भोला गोंड, मनी राज गोंड, चेतू गोंड मुन्ना भारती आदि सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे राधेश्याम गोंड प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ

संबंधित खबरें
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय
बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय

कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद

हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking