कसया। गुरुवार को कसया के हेतिमपुर के समीप फोरलेन पर अनियंत्रित बाईक चालक युवक टेंपू में ठोकर मारते हुए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाएं,चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के सिर के गंभीर चोट लगी है। कुशीनगर के विशुनपुरा निवासी राजू हेतिमपुर किसी काम से गए थे। शाम करीब छह बजे वह कुशीनगर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान फोरलेन किनारे खड़ी टेंपू में ठोकर मार दी और गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुशीनगर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि पुलिस मौके पर गयी थी, उसके पूर्व ही घायल को इलाज हेतु भेज दिया गया था।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…