कसया। कसया थाना अंतर्गत सपहा चौराहे के समीप शुक्रवार की शाम को एक बाइक सवार युवक को सामने से रही तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगो ने घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी कसया भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के चेगौना निवासी कैलास पासवान (37)बाइक से सपहा से कसया आ रहे थे कि चौराहे के समीप तेज गति से जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया और ठोकर मार कर भाग गया।जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कालेज रविन्द्र नगर रेफर कर दिया।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…