News Addaa WhatsApp Group

कसया: बुजुर्गों का आशिर्बाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 17, 2022  |  5:37 PM

458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बुजुर्गों का आशिर्बाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा
  • भारतीय संस्कृति में पुरानी खेल विधा कुश्ती है: प्रदीप जायसवाल
  • दंगल,श्रीराम चरित मानस पाठ, चिकित्सा शिविर, कृषि प्रदर्शनी, मेला का हुआ आयोजन

साखोपार/कसया। स्व नवल किशोर सिंह की 31 वीं पुण्यतिथी के अवसर पर साखोपार में आयोजित नवल स्मृति समारोह में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चिकित्सा शिविर, प्रदर्शनी, मेला व विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने अपने कौशल का परिचय दिया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

स्मृति समारोह में अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सुरेश चंद्रा ने कहा कि आज से 30 वर्ष पूर्व मैं यहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट था तबसे अब कुशीनगर आज विकसित हो चुका है। आप सीख लें बुजुर्गों से। आशिर्बाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। आप सब अपने माता पिता का नाम रोशन करें। पूर्व जिलापंचायत ध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में पुरानी खेल विधा कुश्ती है। इस तरह का आयोजन हमें भाईचारा, समाज, राष्ट्र, वसुधैव कुटुंकम का संदेश देता है। पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि सशक्त भारत बनाने के लिए यंग इंडिया कदम आगे बढ़ा चुका है। 70 फीसदी आबादी नौजवानों की है। खेल रुचि के अनुसार खेलें। खेल को मन से खेलो। आगे बढ़ेंगे। अतिथियों ने आयोजन के लिए एबीपीएसएस प्रदेश अजय प्रताप नारायण सिंह व परिवार की सराहना की। अतिथियों सहित स्व सिंह के परिजन बीओसीडब्ल्यू बोर्ड मेम्बर अभय प्रताप नारायण सिंह,पीयूष प्रताप नारायण सिंह, शैलेश प्रताप नारायण सिंह, अधिवक्ता कुशल प्रताप नारायण सिंह आदि ने स्व नवल किशोर सिंह व स्व विजय प्रताप नारायण सिंह के समाधि पर पुष्पार्चन किया। आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण स्वागत किया और कलाकारों, अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कुश्ती दंगल के शुभरम्भ के पहले अखाड़े पर हनुमान जी का पूजन अर्चन कर किया गया। कुश्ती का शुभारम्भ महन्थ विश्वम्भर दास, विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा प्रभारी रमेश सिंह, पूर्व मन्त्री छठ्ठू राम, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा सिंह, ब्लाक प्रमुख आशुतोष बहुगुणा,पूर्व ब्लाक प्रमुख विक्रमा यादव, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय,चैयरमैन विनय जायसवाल,पूर्व मंत्री राजेश सिंह, कृष्णा नन्द तिवारी, पत्रकार सुनील चौधरी,अमित कश्यप ग्राम प्रधान व पत्रकार गण ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। 21 जोड़ हुुुए कुश्ती में पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदियों को आसमान दिखाया। महिला पहलवानों ने भी कुश्ती के जोड़ आजमाए।अनुज हरियाणा ने प्रसाद पुर के शिवा सिंह को आसमान दिखाया।जबकि सत्येंद्र पड़रौना ने सोनू आगरा को हराया। इसी क्रम में अंगद जटहा बाजार ने रितिक हाटा, मुकेश प्रेमनगर ने फुलमान जटहा, छोटू पड़रौना ने सोनाड़ी के विकास, वीर बहादुर पड़रौना ने बरवा के अंकित, पुष्पा पड़रौना ने नन्दनी गोरखपुर को हराया। कई जोड़ी बराबर पर रही। इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। गीत संगीत सुप्रसिद्ध गायक रामदरश शर्मा, मुकेश सिंह, पिंटू प्रीतम, साक्षी श्रीवास्तव आदि ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर चिकित्सा कैम्प में डा. एसके सिंह, डॉ अजय शाही, डॉ नारायण, डॉ रंजीत सिंह, डॉ इंद्रजीत की टीम, डॉ देवेंद्र, डॉ वेद प्रकाश तिवारी, पवन, संतोष आदि ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा दी। उद्यान विभाग की ओर से प्रभारी मोहन पासवान, मंगनीलाल, अवधेश, संजय के देखरेख में फल व सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम संचालन अनूप कुमार मिश्रा व कुश्ती का पवन उपाध्याय ने किया जबकि रेफरी के रूप में बजरंगी यादव रहे। आभार अभय प्रताप नारायण सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सहभोज का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर सलमा आयत,डॉ सीमा गुप्ता,डीके पाण्डेय,भूतपूर्व सैनिक मोहसिन,राहुल गोंविन्द राव,राकेश कुमार जायसवाल, महेंद्र तिवारी,आदित्य सिंह,पप्पू पाण्डेय,विजय सिंह,चन्द्र भूषण पाण्डेय,विन्यकान्त मिश्रा,संदीप त्रिपाठी,अनिल तिवारी,विजय तिवारी,हृदया नंद शर्मा,ओमप्रकाश जायसवाल, विवेक कुमार वर्मा,मो. असलम, आर के भट्ट,संजय शुक्ला,सत्यम सिंह,गयासुद्दीन अंसारी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking