कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जिलामुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर स्थित सरस्वती चौक पर विद्युत विभाग द्वारा सप्लाई विद्युत तार के टूट जाने से एक चाय व एक किराने की दुकान जलकर खाक हो गया दुकान में रखा हजारों सामान जलकर राख हो गया l यह घटना बुधवार रात्रि 9 : 30 बजे की है l घटना के समय उपस्थित लोगो ने बताया कि दुकान के ऊपर से विद्युत विभाग की केबल युक्त तार सप्लाई कि गयी है l उक्त तार टूटकर दुकानों के ऊपर गिरा और आग लग गयी। दुकानदारों ने आनन – फानन मे दुकान से जान बचाकर बाहर निकले और विद्युत विभाग के नम्बर पर फ़ोन करने लगे कि विद्युत सप्लाई बन्द हो जाये परन्तु विभाग द्वारा फोन नही उठाया गया। इसी बीच फायर सर्विस के टोल फ्री नम्बर पर भी फ़ोन लगाया गया और बताया गया कि सरस्वती चौक पे भीषण आग लगी है परन्तु फायर सर्विस की गाड़ी कछुए की चाल से 500 मीटर की दूरी तय कर 45 मिनट में पहुंची l उक्त स्थान पर जुटे लोगो ने बताया कि अगर विद्युत सप्लाई बंद होगयी होती और फायर बिग्रेट कि गाड़ी समय से पहुंच जाती तो दुकाने जलने से बच सकती थी l विद्युत सप्लाई चालू हालत मे होने के कारण जुटी भीड़ भी आग बुझाने की कोशिश नहीं कर पायी l आग से जले दुकान स्वामियों का नाम इंदु देवी जो चाय क़ी दुकान है और किसी यादव जी के किराने क़ी दुकान है l लोगो क़ी चरचाये आम होने लगी कि जब यहाँ से जिला मुख्यालय 5सौ मीटर कि दुरी पर है तो सूचना देने पर फायर बिग्रेट को आने मे 45मिनट से एक घंटा लग रहा है तो ज्यादा दुरी कि घटना पर कितना समय लगेगा और विद्युत विभाग का टोलफ्री नंबर पर सूचना देने का तात्पर्य क्या है जब फोन ही नहीं उठता है l
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…