कसया/कुशीनगर । कसया थाना अंतर्गत सिसवा चौराहे के समीप मंगलवार को एक कार ऑटो को बचाते हुए पेड़ से टकरा गई। जिसमे सवार चालक सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगो द्वारा कसया सीएचसी भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिए।
मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे के आस पास देवरिया की तरफ से कसया आ रही कार जैसे ही सिसवा चौराहे के पास पहुंची ही थी की ऑटो को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सन्नी राव पुत्र प्रभंश प्रताप 28 निवासी परसौनी कसया और उनके साथी अखिलेश मद्धेशिया 23 पुत्र उपेंद्र निवासी बिहार खुर्द समउर बाजार को काफी चोट लग गई। आस पास के लोगो ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद गाड़ी के आगे का दोनो एयरबैग खुल गया था। आस पास के लोगो द्वारा कसया सीएचसी भिजवाया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिए।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…