News Addaa WhatsApp Group

कसया: कार की ठोकर से बालक की मौत

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 31, 2024  |  7:43 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कार की ठोकर से बालक की मौत

कसया । शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के कसया -देवरिया मार्ग पर ग्राम सिसवा – महन्थ में एक कार की टक्कर से सात वर्षीय एक बालक की मृत्यु हो गयी।आनन फ़ानन मे लोग जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 11 बजे क़रीब कसया की ओर से आ रही कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क के पूर्वी पटरी किनारे पेड़ से टकरा गई और आगे अनियंत्रित गयी। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र सिंह का 7 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कार की चपेट में आकर घायल हो गया, सिर में काफी चोट आयी।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

घटना को देखकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई और घायल बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया लाया गया। जहाँ बालक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गयी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking