कसया। शनिवार को कसया तहसील सभागार मे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन की अध्यक्षता मे व सीओ कसया कुन्दन सिंह व तहसीलदार धर्मवीर सिंह की मौजूदगी मे सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन (आईएएस) ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनीं।सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन से फरियादियों ने एक-एक कर अपनी समस्याओं को रखा।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लोगों की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश मातहतों को दिया।
उन्होंने कहा कि आम जन की समस्याएं, भूमि विवाद और अन्य समस्याओं का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।समाधान दिवस में आईं 24 शिकायतों में से मौके पर तीन का निस्तारण कर दिया गया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन समेत मौजूद सीओ कुंदन सिंह, तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने क्षेत्र से आए लोगो की समस्याओं को सुना। इस दौरान राजस्व विभाग से 9 और पुलिस विभाग से 7 व विकास विभाग से 4 व अन्य 4 संबंधित कुल 24 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर राजस्व विभाग से संबंधित तीन मामलो का निस्तारण कर दिया गया व शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रेषित कर दिया गया।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल नीलेश रंजन राव, सुनील कुशवाहा,धर्मेन्द्र सिंह, जयप्रकाश, विश्वदीपक सिंह, शैलेन्द्र दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…