कसया/कुशीनगर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रवेश कर रही है। जिसकी सफलता को लेकर कांग्रेसियों ने तैयारी बैठक कर हजारों की संख्या में जनपद से भाग लेने का आह्वान किया गया।
बुधवार को बुद्ध स्थली स्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निजी होटल में हुई बैठक को प्रदेश प्रभारी सत्य नारायण पटेल और प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव व गोरखपुर मण्डल प्रभारीत्रिभुवन मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भारत के मान, सम्मान व गौरव से जुड़ा हुआ है। भारत का संविधान खतरे में है। संविधान की मूल भावना अनेकता में एकता के साथ खिलवाड़ वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से कश्मीर तक राष्ट्र की एकता को मजबूत करने के लिए चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए जनपड़ से अधिक ऐसे अधिक संख्या में आह्वान। कहा कि सभी लोगों का इस यात्रा में शामिल होना आवश्यक है।
इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ब्यास ओझा, प्रमोद पाण्डेय, अनवर जकी, अमित मिश्रा, अनिल मणि त्रिपाठी, अरुण चौबे, आरसद खान, एडवोकेट जितेंद्र पटेल, राधा कॄष्ण शर्मा, पूर्व जिपंस आनंद कुमार सिंह, अंशु मणि त्रिपाठी, मनोज सिंह, अमरेंद्र मल्ल, कौशल त्रिपाठी, गौरी शंकर पटेल उर्फ संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…