News Addaa WhatsApp Group

कसया: पुलिस और पशु तस्कर के बीच हुई मुठभेड़,पशु तस्कर के पैर मे लगी गोली हुआ गिरफ्तार…7 गोवंशीय पशु बरामद

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 26, 2023  |  9:53 AM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पुलिस और पशु तस्कर के बीच हुई मुठभेड़,पशु तस्कर के पैर मे लगी गोली हुआ गिरफ्तार…7 गोवंशीय पशु बरामद

कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ीहावा नहर मोड़ के पास रविवार सुबह को पुलिस व पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई।इस दौरान पैर में गोली लगने से पशु तस्कर घायल हो गया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

जानकारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि गोवंशियों की खेप वध हेतु ले जाई जा रही है।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कसया गिरिजेश उपाध्याय मय पुलिस टीम,स्वाट टीम प्रभारी कुशीनगर आलोक कुमार पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ीहावा के पास वाहनों की जांच में जुट गई,इस बीच पशुओं से लदा पिकअप तेजगति से आता दिखा तो पुलिस ने चालक को रोकने का संकेत दिया।पुलिस ने रोककर तलाशी लेनी चाही तो तस्कर भागने लगा।पुलिस टीम ने भी पीछा किया,घिरता देख पशु तस्कर ने पुलिस को निशाना बना फायरिंग करते हुए भागने लगा।जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।उसकी पहचान गुलाब गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी सलेमगढ़ पठानी टोला थाना तमकुहीराज के रूप में हुई।पुलिस की तलाशी में पिकअप से सात गोवंशीय पशु,तस्करी में प्रयुक्त पिकअप,एक तमंचा,एक जिंदा कारतूस साथ ही मौके से पुलिस को एक फायर खोखा कारतूस भी मिला है।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी गयी है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय,उपनिरीक्षक आलोक कुमार, स्वाट प्रभारी कुशीनगर, उपनिरीक्षक विवेक पांडेय,उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, हेड कांस्टेबल सनातन सिंह, संतोष सिंह, चंद्रशेखर यादव, संदीप भास्कर, कांस्टेबल शिवानंद सिंह शामिल रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking