News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, 4 क्विंटल लहन नष्ट

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 8, 2024  |  6:47 PM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, 4 क्विंटल लहन नष्ट

कसया। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट कर भष्ठियां तोड़ी और मौके से अवैध कच्ची शराब बरामद किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को सपहा,बैदौली क्षेत्र सहित अन्य कई गांवों में आबकारी विभाग व पुलिस ने कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान छापेमारी में 4 क्विंटल लहन नष्ट की गई।आबकारी निरीक्षक कसया अरुण कुमार व आबाकारी निरिक्षक कप्तानगंज के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। टीम ने लहन नष्ट करने के साथ ही कई कच्ची की भट्ठियां तोड़ीं और 60 लीटर कच्ची बरामद हुई।

साथ ही चार लोगो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।इस छापेमारी के दौरान आबकारी निरीक्षक कसया अरुण कुमार,आबकारी निरीक्षक कप्तानगंज विनय कुमार सरोज, हेड कांस्टेबल रामाकांत सिंह यादव, कॉन्स्टेबल रिशू गुप्ता,कॉन्स्टेबल जीतनारायण पाल, कॉन्स्टेबल रीता यादव,कॉन्स्टेबल कुमारी सुमन सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आबाकारी निरिक्षक कसया क्षेत्र 2 कसया अरुण कुमार ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगी। किसी दशा में अवैध कच्ची शराब का धंधा चलने नहीं दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking