कसया/कुशीनगर । कसया थाना अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम दो पक्षो के बीच मारपीट में सभासद प्रतिनिधि सहित दोनों पक्ष से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये l सभासद प्रतिनिधि सहित सभी घायलों ने सीएचसी कसया में उपचार कराया l मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 23 माधवपुर डिघवा के सभासद प्रतिनिधि कमलेश विश्वकर्मा अपने घर वापस आ रहें थे, कि कुशीनगर पुलिस चौकी से आगे तीर्थराज नगर,नहर के पास मूर्ति ला रहें कुछ लोगो से रास्ता साइड लेने के लिए आपस में विवाद हो गया l मूर्ति के साथ मौजूद कुछ युवकों ने सभासद के साथ आ रहे एक और व्यक्ति को भी मारपीट क़र बुरी तरह घायल कर दिया l
सूचना पर सभासद के परिवार के कुछ युवक भी मौके पर पहुंच गये,जहाँ दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई, जिसमे सभासद प्रतिनिधि कमलेश विश्वकर्मा सहित राजेश विश्वकर्मा, अमित कुमार शर्मा, विशाल, सतीश, विकास आदि घायल हो गये, तो वहीं दूसरे तरफ से अरविन्द कुशवाहा, शैलेश ठाकुर, मुकेश राजभर के भी घायल होने की सूचना है l सभी घायलों ने सीएसी कसया में अपने चोटों का उपचार कराया l समाचार लिखें जाने तक थाने में किसी पक्ष द्वारा तहरीर की सूचना नहीं था l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…