कुशीनगर। थाना क्षेत्र कसया के ग्राम बरवा बाजार में रविवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी,इसमें एक पक्ष ने तहरीर देकर मारने पीटने का आरोप लगाया हैं।मारपीट में घायल दरोगा कुशवाहा के भाई रामायन कुशवाहा ने थानाध्यक्ष कसया को तहरीर देकर बताया कि प्रार्थी के दुकान के सामने मुन्नर व उनके परिवार के लोग अपना कटरैन चढ़ा रहे थे,जिसे उनके भाई ने मना किया तो वे लोग गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए,उस पक्ष के लोगों ने धावा बोल दिया।जिससे शिकायतकर्ता के भाई को गंभीर चोटे आई,घायल का इलाज जिला चिकित्सालय पडरौना में चल रहा है।
इस बाबत थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है,जांच की जा रही है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…